Home » महाराष्ट्र में उबाल जारी, उद्धव ने शिंदे को शिवसेना से निकाला

महाराष्ट्र में उबाल जारी, उद्धव ने शिंदे को शिवसेना से निकाला

by Bhupendra Sahu

मुंबई । महाराष्ट्र में लंबे समय से चले आ रहे सियासी घमासान का भले ही पटाक्षेप हो गया हो, लेकिन अभी उबाल थमा नहीं है। इस बीच शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे ने पार्टी के बागी नेता और महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उद्धव ठाकरे ने खुद को शिवसेना का हिस्सा बताने वाले एकनाथ शिंदे को पार्टी से निकाल दिया है। इसके साथ ही उद्धव ने शिंदे को सभी पदों से हटा दिया है। उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे के नाम से एक लेटर जारी करते हुए लिखा कि हाल ही में यह देखा गया है कि आप पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए गए हैं। इसके साथ ही लेटर में कहा गया कि आपने शिवसेना की सदस्यता छोड़ दी है, इसलिए आपके खिलाफ ये कार्रवाई की जा रही है।

उद्धव ठाकर ने कहा कि शिवसेना का पक्ष प्रमुख होने पर मैं अपने इस अधिकार का इस्तेमाल करते हुए एकनाथ शिंदे को पार्टी के सभी पदों से मुक्त करता हूं।
बता दें कि एकनाथ शिंदे ने शिवसेना के बागी विधायकों केो साथ लेकर उद्धव ठाकरे सरकार के खिलाफ ताल ठोक दी थी। करीब 8 दिन चले घटनाक्रम के बाद उद्धव ठाकरे को इस्तीफा देना पड़ा था, वहीं एकनाथ शिंदे ने बीजेपी का समर्थन लेकर मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है।
हालांकि सियासी संकट के बीच उद्धव ठाकरे ने बागियों को मनाने के कई प्रयास किए थे। उन्होंने एक भावुक संदेश जारी करते हुए कहा था कि बातचीत के जरिए समाधान निकाला जा सकता है। विधायकों को सिर्फ उनसे बात करने की जरूरत है। परिवार के मुखिया के नाते मुझे आप लोगों की चिंता है। आप लोग दिल से अभी भी शिवसेना के साथ हैं, लेकिन उद्धव की ये भावुक अपील भी काम नहीं आई। मसलन, एकनाथ शिंदे ने बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बना ली है।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More