रायपुर । राजस्थान के उदयपुर में दर्जी कन्हैया की हत्या के मामले में भारतीय जनता पार्टी और विश्व हिन्दू परिषद के बंद के आह्वान पर आज प्रदेश के तमाम शहरी इलाकों में सुबह से गतिविधियां थमी रही। राजधानी रायपुर से लेकर बिलासपुर, कवर्धा, महासमुंद, कोरिया, कांकेर, राजनांदगांव सहित प्रदेश के अन्य शहरों में दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखी हुई हैं। इधर न्यायधानी बिलासपुर में भी बंद का व्यापक असर देखने को मिला यहां गोलबाजार की लगभग सारी दुकाने बन्द रही,मध्य नगरी चौक में हिन्दू वादी संगठनो के कार्यकर्ताओं में टायर जलाकर उदयपुर हत्या का विरोध भी किया।
भारतीय जनता पार्टी के अलावा विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल ने प्रदेश व्यापी बंद का आह्वान किया है. बंद को सफल बनाने के लिए इन संगठनों के कार्यकर्ता सुबह से ही शहरों में घूम-घूमकर बाजार, स्कूल और अन्य संस्थानों में जाकर समर्थन देने की अपील करते नजर आए. हालांकि, इस दौरान यात्री वाहन चल रहे हैं, जिसकी वजह से यात्रियों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
त्रिपाठी