भिलाई। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोरटी से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक ही परिवार के चार लोगों की लाशें घर पर पाई गई। शाम को पुलिस को सूचना मिली तो टीम मौके पर पहुंची। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है युवक ने पहले पत्नी की हत्या की और उसके बाद बच्चों को भी मौत के घाट उतारा और खुद भी आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार उतई थाना अंतर्गत ग्राम उमरपोटी निवासी भोजराम साहू (30) सहित उसकी पत्नी ललिता साहू (28) वह दो बच्चे प्रवीण साहू(4) और डिगेन्द्र साहू (2) की लाशें मिली हैं। घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस जब पहुंची तो घर में कमरे का दरवाजा से अंदर से बंद था।
पुलिस ने दरवाजा खोला और शवों को मरच्यूरी भिजवाया गया।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि घटना गुरवार देरशात 7 से 8 बजे के बीच की है। भोजराम पटेल प्लांट में काम करता है और आज काम से लौटने के बाद घर में घुस कर कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। घर में उसके मां बाप व बड़े भाई का परिवार भी रहता है। काफी देर ति दरवाजा नहीं खुलने पर बड़े भाई ने खिड़की से देखा तो हैरान रहा गया। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही उतई थाना प्रभारी नवी मोनिका पाण्डेय मौके पर पहुंच गई।
एएसपी ग्रामीण अनंत साहू ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि भोजराम साहू ने पहले पत्नी की गला घोटकर हत्या की और इसके बाद दाेनों बच्चों का मुंह तकिया से दबाकर मार दिया। इसके बाद भोजराम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एएसपी ने बताया कि फिलहाल यह पता नहीं चला है कि घटना के का कारण क्या है। फिलहाल जांच की जा रही है।