Home » मौनी रॉय पर चढ़ा सुहाने मौसम का खुमार, रेड क्रॉप टॉप और खुले बालों में दिखाई दिलकश अदाएं

मौनी रॉय पर चढ़ा सुहाने मौसम का खुमार, रेड क्रॉप टॉप और खुले बालों में दिखाई दिलकश अदाएं

by Bhupendra Sahu

एक्ट्रेस मौनी रॉय टीवी जगत की सबसे हॉट और ग्लैमरस एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन अपनी कोई न कोई तस्वीर या वीडियो शेयर करती हैं। मौनी की तस्वीरों और वीडियोज का उनका फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। हाल ही में मौनी ने अपनी कुछ हॉट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। ये तस्वीरें इंटरनेट पर आग की तरह फैल गयी हैं। मौनी के फैंस तस्वीरें देखकर खुद को उनकी तारीफ किए बिना नहीं रोक पा रहे हैं।

हाल ही में मौनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के मौनी सुहाने मौसम का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं। फोटोज़ में मौनी रेड कलर के क्रॉप टॉप में बेहद बोल्ड नजर आ रही हैं। उन्होंने कैमरे के सामने एक से बढ़कर एक कातिलाना पोज दिए हैं। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए मौनी ने बालों को खुला रखा है और सनग्लासेस लगाए हैं। मौनी के फैंस को उनका यह हॉट लुक बेहद पसंद आ रहा है.

मौनी का यह बोल्ड अवतार देखकर यूजर्स बेकाबू हो रहे हैं। यूजर्स इन तस्वीरों पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “क्या फिगर है यार।” वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “बारिश में आग लगा दी।” फैंस मौनी की तस्वीरों पर हार्ट और फायर वाले इमोजी बना रहे हैं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More