Home » महाराष्ट्र में कोरोना के 3,482 नये मामले, पांच और मरीजों की मौत

महाराष्ट्र में कोरोना के 3,482 नये मामले, पांच और मरीजों की मौत

by Bhupendra Sahu

मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामलों के घटते-बढ़ते क्रम में पिछले 24 घंटों में 3,482 नये मामले सामने आये तथा पांच और मरीजों की मौत हो गयी। स्वास्थ्य बुलेटिन में बुधवार को यह जानकारी दी गई। नये मामलों के साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 79,68,517 हो गया है जबकि इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,47,915 हो गयी है।

इसी अवधि में 3,566 मरीज स्वस्थ हुए हैं और इसके साथ ही कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 77,95,121 हो गयी है।
इस दौरान राज्य के रिकवरी दर में उल्लेखनीय रूप से गिरावट दर्ज की गई है, जो इस वक्त 97.82 प्रतिशत है और मृत्यु दर 1.85 प्रतिशत पर बरकरार है।
राज्य में अब तक एकत्र किए गए नमूनों की संख्या 8,19,13,852 है, जिनमें से 79,68,517 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
राज्य में अभी 25,481 सक्रिय मामले हैं और इसके मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
बुलेटिन में आगे कहा गया, इस बीच राज्य के मराठावाड़ा क्षेत्र से 59 सक्रिय मामलों की पुष्टि हुई है, जिनमें से 26 मामले औरंगाबाद जिले से, 12 लातूर से, 10 नांदेड से, 7 ओस्मानाबाद से, 3 बीड से और एक जालना से दर्ज हुये हैं।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More