Home » कन्हैयालाल की पत्नी ने रोते हुए कहा- आरोपियों को फांसी दो, नहीं तो ये लोग कल किसी और को मार देंगे

कन्हैयालाल की पत्नी ने रोते हुए कहा- आरोपियों को फांसी दो, नहीं तो ये लोग कल किसी और को मार देंगे

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली / उदयपुर (एजेंसी)। उदयपुर हत्याकांड में जान गंवाने वाले टेलर कन्हैयालाल साहू के अंतिम संस्कार में भारी संख्या में लोग जुटे हैं। भारी पुलिस सुरक्षा के बीच कन्हैयालाल के अंतिम संस्कार का इंतजाम किया गया। कन्हैयालाल का शव निकलने के दौरान उसकी पत्नी ओर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल दिखा। कन्हैयालाल साहू की पत्नी ने कहा, ‘आरोपियों को फांसी दो, आज उसने हमें मारा है, कल दूसरों को मारेंगे।Ó

कन्हैयालाल की भांजी ने कहा कि हमारे घर से मामा जी को आज मारा गया है, कल किसी और के घर से मारा जाएगा। इसलिए आरोपी को हर हाल में फांसी की सजा होनी चाहिए। एक अन्य परिजन ने कहा कि अगर आरोपी को तत्काल सख्त सजा नहीं मिली तो लोगों की हिम्मत बढ़ जाएगी। आरोपी को ऐसी सजा दी जाए जिसके बाद किसी की हिम्मत ना हो कि वह ऐसी वारदात को अंजाम दे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More