Home » भीषण हादसे में भिलाई के दो भाइयों की मौत : तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, तीन भाइयों की हालत गंभीर

भीषण हादसे में भिलाई के दो भाइयों की मौत : तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, तीन भाइयों की हालत गंभीर

by Bhupendra Sahu

अंबिकापुर/भिलाई। सरगुजा जिले में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया है। हादसे में भिलाई के दो भाईयों की मौत हो गई और तीन भाई गंभीर रूप से घायल है। सभी भाई यूपी से भिलाई लौट रहे थे इस दौरान अंबिकापुर में बिलासपुर रोड़ पर तेज रफ्तार ट्रक से इनकी टकरा गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है। वहीं मृतकों के शवों को मरच्यूरी में रखवाया गया है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार हादसा सरगुजा के उदयपुर थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस के अनुसार सुपेला भिलाई निवासी हरिंदर यादव अपने भाई सभापति यादव, राजेंद्र प्रसाद यादव, राकेश यादव और वीरेंद्र यादव के साथ यूपी के गोरखपुर से लौट रहे थे। वे कार से बाई रोड आ रहे थे। इस दौरान सरगुजा जिले में वे आज सुबह लगभग 5.45 बजे बिलासपुर रोड पर पहुंचे थे। इस दौरान सामने आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने इनकी कार को ठोकर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परख्च्चे उड़ गए। आसपास लोगों ने हादसा देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर कार से सभी को बाहर निकाला। हादसे के बाद शव कार के भीतर बुरी तरह से फंसे हुए थे। इस हादसे में हरिंदर यादव और सभापति यादव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन भाई गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे की सूचना के बाद भिलाई में उनके निवास पर मातम का माहौल है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More