Home » ठेका श्रमिक की तर्ज पर ठेका सैनिक बना रही है मोदी सरकार- देवेंद्र यादव

ठेका श्रमिक की तर्ज पर ठेका सैनिक बना रही है मोदी सरकार- देवेंद्र यादव

by Bhupendra Sahu

भिलाई। अग्निपथ योजना को लागू करे भाजपा और उसकी नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार देश के युवाओं को ठेका श्रमिक की तर्ज पर ठेका सैनिक बना रही है। कांग्रेस पार्टी इसका पूरजोर विरोध करती है। इस योजना के तहत देश की सेना में शामिल होने वालों को 4 साल के बाद निश्चित तौर से अपने भविष्य की चिंता सताएगी। प्रदेश के युवाओं में भी इस बात को लेकर जबरदस्त आक्रोश है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस पार्टी का एक एक कार्यकर्ता अग्निपथ योजना के खिलाफ युवाओं के साथ है।

यह बातें भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव ने कही। श्री यादव कांग्रेस पार्टी द्वारा अग्निपथ योजना के खिलाफ वैशाली नगर विधानसभा के सुपेला चौक पर आयोजित सत्याग्रह आंदोलन को संबोधित कर रहे थे। श्री यादव ने भिलाई विधानसभा के सेक्टर 1 में आयोजित सत्याग्रह को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार और उनकी नीतियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा केन्द्र की भाजपा नेतृत्व वाली लगातार ऐसे कानून लागू कर रही है, जिससे देश के जनता की भावनाएं आहत हो रही है। उनमें से अग्निपथ योजना को ताजा उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है।

विधायक देवेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा ने पूंजीवाद को बढ़ावा देने के लिए तीन किसान कानून लागू किया था। जनविरोध के बाद उन कानूनों को वापस लेना पड़ा। अग्निपथ योजना को लेकर भी पूरे देश में विरोध की लहर चल रही है। उन्होंने कहा देश का युवा मातृभूमि के लिए शहीद होने के जज्बे के साथ सेना में भर्ती होने की तैयारी करता है। लेकिन केन्द्र सरकार उन्हें 4 साल के लिए ठेका श्रमिक की तर्ज पर ठेका सैनिक बना रही है। देश के अनेक सार्वजनिक उपक्रम को निजी हाथों में सौंपने के बाद जिस तरह की परिस्थिति पैदा की जा रही है उससे सेना में भी ऐसा ऐसा किए जाने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

सत्याग्रह आंदोलन में उपस्थित कांग्रेस जनों को वरिष्ठ नेता प्रदीप चौबे, श्रीमती प्रतिमा चन्द्राकर, पूर्व राज्यमंत्री बदरुद्दीन कुरैशी, पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी, महापौर नीरज पाल, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, राजेन्द्र साहू, बृजमोहन सिंह, तुलसी साहू, नीता लोधी, गुरमीत धनई, अरुण सिंह सिसोदिया, संदीप निरंकारी, एकांश बंछोर, आदित्य सिंह, केशव चौबे, विजय साहू, जे आर साहू, हरिओम सोनी सहित अन्य कांग्रेस नेताओं व निगम के पार्षदों ने संबोधित किया।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More