Home » सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार गुलजार, 53 हजार अंक के पार निकला सेसेंक्स, निफ्टी की भी बड़ी छलांग

सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार गुलजार, 53 हजार अंक के पार निकला सेसेंक्स, निफ्टी की भी बड़ी छलांग

by Bhupendra Sahu

मुंबई । दो सप्ताह की लगातार गिरावट के बाद पिछले सप्ताह शेयर बाजार में अच्छी खासी तेजी दर्ज की गई। आज सप्ताह के पहले दिन बाजार उछाल के साथ खुला। आज सुबह सेंसेक्स 740 अंकों के उछाल के साथ 53468 के स्तर पर और निफ्टी 226 अंकों की तेजी के साथ 15926 के स्तर पर खुला। निफ्टी बैंक 498 अंकों के उछाल के साथ 34126 के स्तर पर खुला।

एसजीएक्स निफ्टी बाजार के तेजी के साथ खुलने का अनुमान दिखा रहा है। ग्लोबल मार्केट में तेजी का डोमेस्टिक मार्केट पर असर दिख रहा है। बाजार के जानकारों का कहना है कि अभी शॉर्ट टर्म में बाजार में तेजी रहेगी। इधर अमेरिकी डाउ फ्यूचर में उछाल है। ज्यादातर इंडेक्स में 2-4 फीसदी की तेजी है। 10 साल का अमेरिकी बॉन्ड यील्ड बढ़कर 3.1 फीसदी पर पहुंच गया है। यूरोपियन बाजार भी मजबूती के साथ ट्रेड कर रहा है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More