Home » हार्दिक पांड्या हैं भविष्य के बेहतरीन भारतीय कप्तान के विकल्प : वेंगसरकर

हार्दिक पांड्या हैं भविष्य के बेहतरीन भारतीय कप्तान के विकल्प : वेंगसरकर

by Bhupendra Sahu

मुम्बई । ख़तरनाक निचले क्रम के बल्लेबाज़ से लगातार चोटिल होने वाले हरफऩमौला और अब चालाक कप्तान, हार्दिक पांड्या का करियर बहुत ही तेज़ी से बदल गया है। 26 जून को वह आयरलैंड के ख़िलाफ़ टी20 में भारतीय टीम का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं। भारत के पूर्व कप्तान और चयनकर्ता रहे दिलीप वेंगसरकर का मानना है कि वह लंबे समय के लिए अच्छा विकल्प हो सकते हैं। वेंगसरकर ने एक कार्यक्रम के इतर कहा, जिस तरह से उन्होंने चोट लगने के बाद वापसी की है वह शानदार है।उन्होंने अपनी फि़टनेस पर काफ़ी मेहनत की होगी और कप्तान के तौर पर उन्होंने अच्छा किया था। वह एक बेहतरीन हरफऩमौला हैं।

पिछले महीने पांड्या ने आईपीएल में गुजरात टाइटंस की कप्तानी करते हुए 487 रन बनाए और गेंद से आठ विकेट लिए, जिसकी बदौलत गुजरात अपने पहले सीजऩ में ही ख़िताब जीती। इस महीने की शुरुआत में दक्षिण अफ्ऱीका के ख़िलाफ़ सीरीज़ में भी उन्होंने कई बार मैच में फि़निशिंग टच दिखाया। यही वजह है कि उन्हें राष्ट्रीय टीम की कप्तानी सौंपी गई।
वेंगसरकर ने कहा, वह जब फ़ाइनल में बल्लेबाज़ी करने आए तो दो विकेट गिर चुके थे।। उन्होंने सामने से नेतृत्व किया और कप्तान के तौर पर अपनी टीम को पहला ख़िताब जिताया। एक हरफऩमौला वैसे भी टीम में अहम रोल निभाता है।वह एक विकल्प हैं और यह चयनकर्ताओं पर निर्भर करता है कि उनका विजऩ और प्लान क्या है।
पांड्या ने दक्षिण अफ्ऱीका के ख़िलाफ़ पांच मैचों की सीरीज़ में 58.50 के औसत और कऱीब 154 के स्ट्राइक रेट से 117 रन बनाए। उन्होंने पांच ओवर भी किए लेकिन विकेट नलीं ले पाए, जिससे उन्होंने दिखाया कि अब वह कमर की चोट से उबर चुके हैं और हरफऩमौला के तौर पर टीम में खेलने को तैयार हैं।
1983 विश्व विजेता टीम में उनके साथी रहे रोजर बिन्नी ने कहा कि पांड्या को सामने से टीम का नेतृत्व करना होगा और कप्तान या उप कप्तान के तौर पर लगातार प्रदर्शन करना होगा।बिन्नी ने कहा, कपिल ने विश्व कप में टीम का नेतृत्व किया और सामने से टीम को संभाला। हमारे पास ऐसे कप्तान थे जो अपनी बल्लेबाज़ी, गेंदबाज़ी और क्षेत्ररक्षण से सभी को प्रेरित करते थे।
आपके पास गेंदबाज़ कप्तान भी हो सकता है। उसे सामने से नेतृत्व करना है। कभी-कभी आप ख़ुद को ओवर-बोलिंग या अंडर-बोलिंग करते हैं – कई बार एक कप्तान के रूप में आप ऐसा करते हैं। लेकिन फिर आपके पास सलाह देने के लिए अन्य खिलाड़ी हैं।
आपको लगातार प्रदर्शन करना पड़ेगा। जब आपको कप्तान या उप कप्तान का पद मिलता है तो आपको सामने से नेतृत्व करना होता है। उन्होंने बहुत चोट देखी हैं, तो उन पर सभी की नजऱें होंगी। तो यह उनके दिमाग़ में और चयनकर्ताओं और देखने वालों के दिमाग़ में भी होगा।
वेंगसरकर ने तेज़ गेंदबाज़ उमरान मलिक की भी तारीफ़ की और उम्मीद की कि यह 22 वर्षीय युवा साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप टीम का हिस्सा होगा।
मलिक ने आईपीएल 2022 में सनराइज़र्स हैदराबाद के लिए 14 मैच में 22 विकेट लिए थे, जिसके बाद उन्हें दक्षिण अफ्ऱीका के ख़िलाफ़ घरेलू सीरीज़ में चुना गया। वह इस सीरीज़ में डेब्यू नहीं कर पाए थे लेकिन अब उनका नाम आयरलैंड के ख़िलाफ़ होने वाली सीरीज़ में भी है।
वेंगसरकर ने कहा, वह कमाल का टैलेंट है। उन्होंने आईपीएल में अच्छा किया था और वह मौक़े के हक़दार थे। मुझे उम्मीद है कि वह ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए प्लेन में टीम के बाक़ी सदस्यों के साथ होंगे और मुझे उम्मीद है कि अगर उन्हें मौक़ा मिलता है तो वह अच्छा करेंगे। वह युवा है और जाने के लिए उतावला है। वह युवा है, खेलने का इच्छुक है और सफलता का भूखा है।
बिन्नी ने भी वेंगसरकर का समर्थन करते हुए कहा, उन्हें सीधा मौक़ा देना चाहिए। उन्होंने साबित किया है कि वह तेज़ हैं अगर आपने उन्हें आईपीएल में यॉर्कर डालते हुए देखा है तो पता चलेगा कि यह कितनी तेज़ थीं। आप ऐसे युवा को लंबे समय तक बाहर नहीं रख सकते।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More