Home » मुख्यमंत्री ने तीरंदाजी का प्रशिक्षण ले रहे बच्चों का बढ़ाया उत्साह, मुख्यमंत्री ने तीर से हिट किया टार्गेट

मुख्यमंत्री ने तीरंदाजी का प्रशिक्षण ले रहे बच्चों का बढ़ाया उत्साह, मुख्यमंत्री ने तीर से हिट किया टार्गेट

by Bhupendra Sahu

रायपुर

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

 आर्चरी का प्रशिक्षण ले रहे बच्चों से आर्चरी की बारीकियों पर बात की

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज भेंट-मुलाकात के दौरान जशपुर में तीरंदाजी का प्रशिक्षण ले रहे बच्चों से मुलाकात कर उन्हें प्रतियोगिता की तैयारी के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थी बच्चों के आग्रह पर तीर और धनुष से बुल्स आई पर निशाना साधा और सधे हुए अंदाज़ में तीर टारगेट के करीब हिट किया, निशाना लगते ही बच्चों सहित सभी लोगों की तालियां गूंज उठी।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आर्चरी का प्रशिक्षण ले रहे बच्चों से आर्चरी की बारीकियों पर बात की और उनका उत्साहवर्धन करते हुए निरंतर अभ्यास के लिए प्रेरित किया। गौरतलब है कि तीरंदाजी केन्द्र एवं एकलव्य खेल एकादमी जिला प्रशासन के द्वारा जिले के बच्चों एवं युवाओं को राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रशिक्षण सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तीरंदाजी केन्द्र एवं एकलव्य खेल एकादमी प्रारंभ की गई है। जहां तीरंदाजी ताईक्वांडो एवं तैराकी का संचालन माह अप्रैल 2022 से किया जा रहा है। तीनों विधाओं के 10-10 छात्रों की आवास एवं भोजन की व्यवस्था की गई है। साथ ही खेल प्रशिक्षक नियुक्त किए गए है एवं खेल सामाग्री भी उपलब्ध करायी गयी  है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More