Home » शिमरी थाई स्लिट गाउन में मौनी रॉय ने फिर बिखेरा जलवा, अदाएं देख फैंस हुए पानी-पानी

शिमरी थाई स्लिट गाउन में मौनी रॉय ने फिर बिखेरा जलवा, अदाएं देख फैंस हुए पानी-पानी

by Bhupendra Sahu

टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय ने कड़ी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में ऊंचा मुकाम हालिस किया है। वह अपने प्रोजेक्ट्स से ज्यादा खूबसूरती और ग्लैमरस अदाओं को लेकर चर्चा में रहती हैं। मौनी ने न सिर्फ अपने बेहतरीन अभिनय, बल्कि दिलकश अंदाज से भी लोगों का ध्यान खूब खींचा है। उनकी खूबसूरती के चर्चें दुनियाभर में हैं।अब एक्ट्रेस की बोल्ड और हॉट तस्वीरें देख फैंस के दिलों की धड़कनें तेज हो गईं। मौनी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें मौनी गोल्डन कलर का शिमरी थाई स्लिट गाउन पहने हुए दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस की इस ड्रेस का गला बेहद डीप है जो मौनी के लुक को हद से ज्यादा बोल्ड बना रहा है।

एक्ट्रेस का ये गाउन इतनी ज्यादा रिवीलिंग है कि लोगों की निगाहें उनके हुस्न से हटना मुश्किल हो रहा है। मौनी इस फोटोशूट में गोल्डन ड्रेस के साथ हाथ में फर वाला स्टोल भी डाले हुए हैं।
लुक को कंप्लीट करने के लिए मौनी ने स्मोकी मेकअप किया है और बालों को ओपन ही रखा है। इसके अलावा एक्ट्रेस ने इयररिंग्स के साथ लुक को एक्सेसाइज किया है। यहां वह काफी हॉट लग रही हैं।
इन तस्वीर में मौनी का एक अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। इस लुक में मौनी की जितनी तारीफ की जाए कम है। फैंस उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं।
इस फोटोशूट में मौनी एक से बढ़कर एक किलर लुक्स देती हुई दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस कभी कैमरे की तरफ देख रही हैं तो कभी किसी और तरफ देखकर अपनी अदाओं का जादू चलाती दिख रही हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो मौनी इन दिनों डांस रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्सÓ में देखा जा रहा है।इस शो में एक्ट्रेस जज की कुर्सी संभालती दिख रही हैं। इसके अलावा मौनी जल्द ही अयान मुखर्जी की अगली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्रÓ में नजर आएंगी।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More