Home » क्षेत्र का समूचित विकास और लोगों की सममस्याओं को समाधान का प्रयास सदैव रहेंगा- कैबिनेट मंत्री अकबर

क्षेत्र का समूचित विकास और लोगों की सममस्याओं को समाधान का प्रयास सदैव रहेंगा- कैबिनेट मंत्री अकबर

by Bhupendra Sahu

कवर्धा । राज्य के नई पीढी को उच्च स्तरीय सुविधाओें के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा निःशुल्क उपलब्ध कराने के दिशा में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा शुरू की गई स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। जिला व विकासखण्ड मुख्यालय में स्कूल खुलने के बाद बडे आबादी वाले गांवो से भी स्कूल खोलन की मांग आने लगी है। प्रदेश के वन, परिवहन आवास एवं पर्यावरण मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर के समक्ष कबीरधाम जिले के सूदूर वनांचल ग्राम चिल्फी और रेंगाखार जंगल के ग्रामीणो ने अपने बच्चों के सुनहरे भविष्य के लिए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम खोलने की मांग की है। श्री अकबर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशानुसार बच्चों को उच्च स्तरीय सुविधाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा निःशुल्क उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा इस योजना के माध्यय से एक बड़ा कदम उठाया गया है। इस योजना के शुरूआत होने से लोगों का रूझान सरकारी स्कूल के प्रति बढ़ा है।

राज्य में शैक्षणिक सत्र 2020-21 से 52 और शैक्षणिक सत्र 2021-22 में 119 इस प्रकार राज्य में कल 171 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले गए है। इस सत्र से अब हिन्दी माध्यम के स्कूल भी खोले जाएंगे। प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय और विकासखण्ड मुख्यालयों में यह स्कूल खोलने की यह योजना है। श्री अकबर ने ग्रामीणों का मांगों पर कहा कि राज्य सरकार के मंत्री और इस क्षेत्र के विधायक होने के नाते इस क्षेत्र का समूचित विकास और लोगों की समस्याओं का समाधान करना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी अपने राज्य स्तरीय भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत जब भी कबीरधाम जिले के दौरे पर आएंगे तो मै भी आप लोगों के साथ एक विधायक होने के नाते आप लोगों की मांगो को मुख्यमंत्री तक अवगत कराउंगा।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More