Home » राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीश धनखड़ से की सौजन्य भेंट

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीश धनखड़ से की सौजन्य भेंट

by Bhupendra Sahu

रायपुर । आज राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने राजभवन कोलकाता में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल श्री जगदीश धनखड़ से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान दोनों ही राज्यपालों ने अपने-अपने प्रदेशों से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

साथ ही संवैधानिक अधिकारों एवं प्रावधानों पर अपने विचार साझा किए। राज्यपाल सुश्री उइके और राज्यपाल श्री धनखड़ ने परस्पर एक-दूसरे को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More