Home » मुख्यमंत्री ने महान क्रांतिकारी जननायक श्री बिरसा मुण्डा को उनकी पुण्यतिथि पर नमन किया

मुख्यमंत्री ने महान क्रांतिकारी जननायक श्री बिरसा मुण्डा को उनकी पुण्यतिथि पर नमन किया

by Bhupendra Sahu

रायपुर । मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में आदिवासियों के उत्थान के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले महान क्रांतिकारी जननायक श्री बिरसा मुण्डा की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी ।

श्री बघेल ने कहा कि आदिवासियों को उनका अधिकार दिलाना और उनके स्वाभिमान की रक्षा करना बिरसा मुंडा जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मुख्यमंत्री ने श्री मुण्डा के कार्यों को याद करते हुए कहा कि श्री मुण्डा आदिवासी चेतना के प्रणेताओं में से थे। उन्होंने आदिवासियों को संगठित कर जल, जंगल और जमीन पर अधिकारों के लिए आंदोलन किया। उनके शौर्य और बलिदान की गाथा आज भी हम सबको प्रेरित करती है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More