Home » केन के गोल से इंग्लैंड ने जर्मनी से ड्रॉ खेला, इटली जीता

केन के गोल से इंग्लैंड ने जर्मनी से ड्रॉ खेला, इटली जीता

by Bhupendra Sahu

म्यूनिख। हैरी केन के आखिरी क्षणों में पेनल्टी पर किये गये गोल से इंग्लैंड ने नेशन्स लीग फुटबॉल प्रतियोगिता में जर्मनी को 1-1 से ड्रॉ पर रोका जबकि इटली और तुर्की ने अपने अपने मैच जीते। केन ने 88वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदला। रेफरी कार्लोस डेल सीरो ग्रेंडे ने वीडियो रेफरल के बाद इंग्लैंड को यह पेनल्टी दी थी। इससे पहले योनास होफमैन ने 51वें मिनट में जर्मनी को बढ़त दिलाई थी।

उधर सेसेना में लोरेंजो पेलेग्रिनी के शानदार प्रदर्शन से इटली ने हंगरी को 2-1 से हराया। पेलेग्रिनी ने उसकी तरफ से निर्णायक गोल किया।
इससे पहले निकोला बारेला ने 30वें मिनट में इटली को शुरुआती बढ़त दिलाई थी लेकिन 61वें मिनट में जियानलुका मनचिनी के आत्मघाती गोल से स्कोर बराबर हो गया था।
तुर्की ने लिथुआनिया को 6-0 से करारी शिकस्त दी जबकि लक्जमबर्ग ने फेरो आइलैंड्स पर 1-0 से जीत दर्ज की। फिऩलैंड ने मोंटेनेग्रो को 2-0 और बोस्निया हर्जेगोविना ने रोमानिया को 1-0 से पराजित किया।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More