Home » साई कॉलेज में साइकिल रैली निकाल कर मनाया गया विश्व साइकिल दिवस…

साई कॉलेज में साइकिल रैली निकाल कर मनाया गया विश्व साइकिल दिवस…

by Bhupendra Sahu

भिलाई । साईं कॉलेज सेक्टर 6 भिलाई में 3 जून 2022 विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष पर Eco Club एवं health and hygiene Club के द्वारा साइकिल रैली का आयोजन किया गया । विश्व साइकिल दिवस का दिन साइकिल को एक सरल किफायती एवं स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन के स्थाई साधन के उपयोग के लाभों के बारे में बताता है ।

यह दिन साइकिल का उपयोग करने के लाभों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है। साइकिल रैली का आयोजन करके लोगों के बीच साइकिल को लेकर जागरूकता फैलाई गई एवं फिटनेस के लिए और परिवहन के साधन के रूप में लोगों को साइकिल के लिए प्रोत्साहित किया गया जिसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं सहायक प्राध्यापकों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ डी बी तिवारी में छात्र-छात्राओं के उत्साहवर्धन हेतु साइकिल चलाकर उन्हें प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु Health and hygiene club के इंचार्ज डॉ प्रतिभा गुमास्ता एवं Eco Club इंचार्ज श्रीमती शशि साहू एवं महाविद्यालय के समस्त सहायक प्राध्यापको एवं NSS के स्वयंसेवको का सफल योगदान रहा ।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More