नई दिल्ली । अगर आप टाटा ग्रुप के शेयरों पर दांव लगाने की सोच रहे हैं तो आप टाटा केमिकल लिमिटेड के शेयर पर नजर रख सकते हैं। टाटा केमिकल के शेयर आने वाले दिनों में जबरदस्त परफॉर्म कर सकते हैं। कंपनी के शेयरों पर ब्रोकरेज फर्म बुलिश हैं और इसे खरीदने की सलाह दे रहे हैं। आनंद राठी ने इसका टारगेट प्राइस 1,170 प्रति शेयर रखा है। वर्तमान में कंपनी क शेयर 934.10 रुपये पर है। यानी अभी दांव लगाने से निवेशकों को 25.25प्रतिशत का फायदा हो सकता है।
आनंद राठी ने अपने नोट में लिखा है, हमें विश्वास है कि कंपनी अगले दो साल में अपने रेवेन्यू में 13प्रतिशत सीएजीआर की वृद्धि करेगी। साथ ही, हमें विश्वास है कि कंपनी लागत में कमी, प्लांट प्रोडक्शन को बढ़ाने और अंतरराष्ट्रीय लोन में कमी पर ध्यान देने के साथ अपने लाभ मार्जिन को बनाए रखेगी। हम केमिकल पर रेटिंग और ?1,170 प्रति शेयर के टारगेट प्राइस के साथ अपना कवरेज शुरू करते हैं। टाटा केमिकल के शेयरों में पिछले 5 दिनों में 1.08 प्रतिशत की गिरावट आई है। लेकिन पिछले महीने में इसमें 3.25 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। पिछले छह महीनों में इस स्टॉक में 7.38 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और इस साल 2022 में में 5.76 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
केमिकल इंडस्ट्री की कंपनी टाटा केमिकल्स लिमिटेड मिड-कैप कंपनी है जिसका मार्केट कैप ?24,660 करोड़ है। कंपनी एशिया की सबसे बड़ी साल्टवर्क्स के साथ-साथ दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी सोडा ऐश और छठी सबसे बड़ी सोडियम बाइकार्बोनेट निर्माता है। टाटा केमिकल्स के दो विभाग हैं: बेसिक केमिस्ट्री और स्पेशलिटी केमिस्ट्री। कांच, डिटर्जेंट, दवा, बिस्कुट बनाने, बेकरी और अन्य सेक्टर्स के लिए दुनिया के कई प्रमुख ब्रांड कंपनी के बेसिक केमिस्ट्री उत्पाद लाइन पर निर्भर हैं।