Home » स्पाइसजेट पर रैनसमवेयर हमला, उड़ानों के संचालन में हुई देरी

स्पाइसजेट पर रैनसमवेयर हमला, उड़ानों के संचालन में हुई देरी

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । भारतीय विमानन कंपनी ‘स्पाइसजेटÓ ने कहा कि उसपर मंगलवार रात रैनसमवेयर हमला हुआ जिसके कारण उसकी उड़ानों के प्रस्थान में बुधवार सुबह देरी हुई। स्पाइसजेट के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। स्पाइसजेट के एक प्रवक्ता ने कहा, ”स्पाइसजेट की कुछ प्रणालियों पर कल रात रैनसमवेयर हमला किया गया, जिससे आज (बुधवार) सुबह उड़ानों के प्रस्थान में देर हुई।ÓÓ प्रवक्ता ने बताया कि कंपनी की आईटी टीम ने स्थिति नियंत्रित कर ली है और समस्या सुलझा ली है तथा विमानों का संचालन अब सामान्य है।

क्या होता है रैनसमवेयर हमला? क्यों है खतरनाक
रैनसमवेयर एक प्रकार का नुकसान पहुंचाने वाला सॉफ्टवेयर होता है जो किसी सिस्टम के एक्सेस को ब्लॉक कर सकता है। रैंसमवेयर क्रिप्टोवायरोलॉजी का एक प्रकार का मैलवेयर है जो पीडि़त के व्यक्तिगत डेटा को पब्लिश करने की धमकी देता है।
रैंसमवेयर अटैक के जरिए अपराधी किसी सिस्टम के एक्सेस को ब्लॉक कर देता है और फिर पीडि़त पक्ष से फिरौती की मांग करता है। कुछ रैंसमवेयर किसी भी फाइल को नुकसान पहुंचाए बिना सिस्टम को लॉक कर सकते हैं। हालांकि कुछ एडवांस मैलवेयर क्रिप्टोवायरल एक्सटॉर्शन नामक तकनीक का उपयोग करते हैं जो काफी घातक हो सकता है।
मौजूदा समय में यह एक बढ़ता हुआ खतरा है और साइबर अपराधी इसके लिए भुगतान में अरबों डॉलर की मांग करते हैं। फिरौती नहीं देने पर वे आपके डाटा को लीक कर सकते हैं या फाइलों को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More