Home » पेट्रोल-डीजल के दाम बुधवार को भी रहे स्थिर

पेट्रोल-डीजल के दाम बुधवार को भी रहे स्थिर

by Bhupendra Sahu

नयी दिल्ली । देश में तेल विपणन कंपनियों ने बुधवार को भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई परिवर्तन नहीं किया, जिससे ईंधन की कीमतें स्थिर रही ।
इंडियन ऑयल की अधिसूचना के मुताबिक, दिल्ली में आज पेट्रोल का दाम 96.72 रुपये और डीजल का दाम 89.62 रुपये प्रति लीटर है, जबकि मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमश: 111.35 रुपये और 97.28 रुपये प्रति लीटर पर है। केंद्र सरकार ने शनिवार को आम आदमी को बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमश: आठ रुपये और छह रुपये प्रति लीटर की कटौती करने की घोषणा की थी। जिससे पेट्रोल-डीजल के दाम कम से कम 9.5 रुपये और सात रुपये तक गिर गए हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। लंदन ब्रेंट क्रूड आज 1.16 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 114.88 डॉलर प्रति बैरल और अमेरिकी क्रूड 1.20 प्रतिशत चढ़कर 111.09 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।
देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 137 दिन की स्थिरता के बाद गत 22 मार्च से बढऩी शुरू हुई थीं। जिससे 14 बार पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि की गयी। इस दौरान इनके दामों में करीब 10 रुपये प्रति लीटर की तेजी आयी थी।
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आखिरी बार 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी छह अप्रैल को हुई थी। जिसके बाद 45 दिनों तक इसके दाम स्थिर रहे।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले, केंद्र सरकार ने 03 नवंबर 2021 को पेट्रोल पर 10 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 5 रुपये प्रति लीटर का उत्पाद शुल्क घटाया था।
पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की प्रतिदिन समीक्षा की जाती है।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More