Home » मोदी सरकार के इस फैसले के बाद अडानी विल्मर और रुचि सोया के शेयरों में लग गया लोअर सर्किट

मोदी सरकार के इस फैसले के बाद अडानी विल्मर और रुचि सोया के शेयरों में लग गया लोअर सर्किट

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । सरकार के एक फैसले से अडानी विल्मर और रुचि सोया के शेयरों में जबरदस्त गिरावट आई है। अडानी विल्मर और रुचि सोया के शेयरों में जमकर बिकवाली हो रही है। आज बुधवार को बीएसई पर गौतम अडानी की खाद्य तेल कंपनी अडानी विल्मर के शेयर लोअर सर्किट में फंस गया।

वहीं, रुचि सोया के शेयरों में भी लोअर सर्किट लग गया है। दरअसल, इन शेयरों में गिरावट के पीछे सरकार का एक बड़ा फैसला है। सरकार ने मंगलवार को कच्चे सोयाबीन तेल और कच्चे सूरजमुखी के तेल के आयात पर कस्टम ड्यूटी, एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपेमेंट सेस शून्य करने का ऐलान किया है। यानी 20 लाख टन तक इन कच्चे तेलों के आयात पर ये टैक्स नहीं देने होंगे। ऐसे में आने वाले दिनों में खाने के तेल सस्ता होगा। यही वजह है कि खाद्य तेल कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है।

अडानी विल्मर के शेयर आज बीएसई पर 5त्न तक की गिरावट के साथ 664.95 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं। कंपनी के शेयर में लोअर सर्किट लग गया है। वहीं, दूसरी तरफ रुचि सोया के शेयरों में भी लोअर सर्किट है। यह शेयर बीएसई पर 5त्न गिरकर 1045.45 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More