Home » सोना हुआ सस्ता, चांदी महंगी

सोना हुआ सस्ता, चांदी महंगी

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली। सर्राफा बाजारों में आज यानी मंगलवार को सोने-चांदी के भाव में मामूली बदलाव देखने को मिल रहा है। इंडिया बुलियंस एसोसिएशन द्वारा जारी हाजिर रेट के मुताबिक आज सर्राफा बाजारों में चांदी मंगलवार के बंद भाव के मुकाबले महज 46 रुपये महंगी होकर 61757 रुपये प्रति किलो के रेट पर खुली तो वहीं, 24 कैरेट शुद्ध सोना 75 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 51217 रुपये के रेट से खुला। आज 24 कैरेट सोना 3 फीसद के साथ 52753 रुपये प्रति 10 ग्राम पड़ रहा है। वहीं, त्रस्ञ्ज जोडऩे के बाद चांदी की कीमत 63609 रुपये प्रति किलो हो गई है। इसमें ज्वैलर का 10 से 15 फीसद मुनाफा अलग से है। यानी 10 ग्राम प्योर गोल्ड आपको 10 फीसद मुनाफा लेकर ज्वैलर करीब 58000 रुपये में देगा। वहीं, अब सोना अपने ऑल टाइम हाई 56200 रुपये से केवल 4909 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता रह गया है।

जबकि, चांदी दो साल पहले के अपने उच्चतम रेट से 14243 रुपये प्रति किलो सस्ती है।
18 कैरेट गोल्ड की ये है कीमत
सोने से बने जेवरों में सबसे अधिक उपयोग होने वाले 18 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 38413 रुपये प्रति 10 ग्राम है। यह 3 फीसद त्रस्ञ्ज के साथ 39565 रुपये प्रति 10 ग्राम का पड़ेगा। वहीं, अब 14 कैरेट सोने का भाव 29962 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। त्रस्ञ्ज के साथ यह 30860 रुपये प्रति 10 ग्राम पड़ेगा।
23 कैरेट गोल्ड का भाव
अगर 23 कैरेट गोल्ड की बात करें तो आज यह 51012 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से खुला। इस पर भी 3 फीसद त्रस्ञ्ज अलग से लगेगा यानी आपको मिलेगा 52542 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से, जबकि इस पर ज्वैलरी मेकिंग चार्ज और ज्वैलर का मुनाफा अलग से है। अगर इसे भी जोड़ लिया जाए तो इसकी कीमत करीब 58000 रुपये पहुंच जाएगी।
वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 46915 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। 3 फीसद त्रस्ञ्ज के साथ यह 48322 रुपये का पड़ेगा। इससे बने जेवरों पर भी मेकिंग चार्ज और ज्वैलर्स का मुनाफा अलग से जोडऩे पर करीब 53700 रुपये का पड़ेगा।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More