नयी दिल्ली । टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड को इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईसीसी) द्वारा आयोजित इंडिया कॉर्पोरेट गवर्नेंस एंड सस्टेनेबिलिटी समिट एंड अवार्ड्स 2022 के दौरान कॉर्पोरेट गवर्नेंस के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है।
टाटा पावर-डीडीएल ने बताया कि मज़बूत मूल्यों और प्रतिबद्धता वाली कंपनी होने के नाते कंपनी में टाटा की आचार संहिता झलकती है और यहां इसी का पालन किया जाता है। संगठन के कार्पोरेट गवर्नेंस में बुनियादी सिद्धांत जैसे स्वाधीनता, जवाबदेही, दायित्व, पारदर्शिता और विश्वास शामिल हैं।
टाटा पावर-डीडीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गणेश श्रीनिवासन ने कहा, किसी भी संगठन के लिए कार्पोरेट गवर्नेंस की मज़बूत प्रथाएं उसकी प्रगति की बुनियाद होती हैं। कंपनी में हमें इन प्रथाओं का उच्चतम स्तर तक पालन करने का गर्व है और हम उनके प्रति वचनबद्ध हैं। हम आईसीसी के आभारी हैं जिन्होंने हमें यह पुरस्कार दिया।
0