Home » टाटा के इस स्टॉक से हुई छप्परफाड़ कमाई, दो साल में शेयर ने दिया 700 प्रतिशत का रिटर्न

टाटा के इस स्टॉक से हुई छप्परफाड़ कमाई, दो साल में शेयर ने दिया 700 प्रतिशत का रिटर्न

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । कोरोना महामारी की वजह से भारतीय शेयर बाजार बिकावली का शिकार हो गया था। लेकिन जैसे-जैसे कोरोना पर नियंत्रण पाया गया ठीक वैसे ही स्थितियां और बेहतर होने लगी। इस दौरान कई शेयरों ने तगड़ा मुनाफा दिया है। उसमें टाटा पावर एक है। पोस्ट कोविड के समय इस काल खंड में टाटा पावर के शेयर का भाव 30 रुपये से बढ़कर 237.50 रुपये के लेवल पर पहुंच गया। इस स्टॉक ने रूस और यूक्रेन युद्ध की वजह से बिकवाली के माहौल में भी शानदार रिटर्न दिया है।

क्या रहा है टाटा पावर के शेयर का इतिहास?
टाटा पावर 52 सप्ताह में आल टाइम हाई पर 6 अप्रैल 2022 को पहुंचा था। तब कंपनी के शेयर का भाव 298.05 रुपये प्रति शेयर था। यानी पिछ्ले डेढ़ महीने के दौरान यह स्टॉक 20प्रतिशत नीचे आ गया। इस साल अभी तक इस कंपनी के शेयर की कीमत में 6.50प्रतिशत का इजाफा हुआ है। वहीं, बीते 6 महीने की बात करें तो इस स्टॉक से महज 4.50प्रतिशत रिटर्न ही मिला है। लेकिन अगर हम एक साल पीछे जाएं तो कंपनी के शेयर कीमत 104 रुपये से बढ़कर 237.50 रुपये के लेवल पर पहुंच गया है। यानी करीब 130प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है।
एनएसई में 3 अप्रैल 2020 को टाटा पावर के शेयर की कीमत 30 रुपये थी। लेकिन दो साल बीतने के बाद कंपनी के शेयर का भाव बढ़कर 237.50 रुपये के लेवल पर पहुंच गया। यानी इस दौरान टाटा पावर के शेयर के भाव में 700प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है। जिस किसी ने इस कंपनी पर दांव दो साल पहले लगाया होगा आज वह मालामाल होगा।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More