Home » डेली खर्च के लिए लोगों को लेना पड़ सकता है लोन : प्रियंका

डेली खर्च के लिए लोगों को लेना पड़ सकता है लोन : प्रियंका

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । कांग्रेस पार्टी की नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने देश में बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार की एक भी नीति मध्यम वर्ग और गरीबों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से नहीं बनाई गई है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने आगे कहा कि स्थिति ऐसी हो गई है कि लोगों को अपने रोजाना खर्च के लिए लोन लेना पड़ सकता है। प्रियंका गांधी ने हिंदी में एक ट्वीट में कहा, बीजेपी सरकार की एक भी आर्थिक नीति नहीं है जो मध्यम वर्ग, गरीब वर्ग की आय बढ़ा सके और उनका खर्च कम कर सके।

उन्होंने कहा, मध्यम वर्ग के लोगों और गरीबों को डर है कि उन्हें अपने दैनिक खर्चों के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। प्रियंका गांधी से पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी केंद्र सरकार पर हमला बोला था। राहुल गांधी ने तंज कसते हुए कहा कि भारत में पेट्रोल की कीमतें, बेरोजगारी और सांप्रदायिक हिंसा का ग्राफ श्रीलंका जैसा दिखता है। राहुल गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक ग्राफ शेयर किया है। जिसमें एक तरफ भारत लिखा है तो दूसरी ओर श्रीलंका।

अपने ट्वीट में राहुल गांधी ने पेट्रोल की कीमतों, बेरोजगारी और सांप्रदायिक हिंसा का जिक्र किया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने सरकार पर विफलताओं, महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दों को छिपाने के लिए अन्य मुद्दों को लाकर लोगों का ध्यान भटकाने का आरोप लगाते रहे हैं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More