Home » विधायक देवेंद्र यादव की पहल से 1 करोड़ की लागत से होगा खुर्सीपार के सिवरेज लाइन की सफाई

विधायक देवेंद्र यादव की पहल से 1 करोड़ की लागत से होगा खुर्सीपार के सिवरेज लाइन की सफाई

by Bhupendra Sahu

भिलाई। नगर निगम भिलाई का सबसे सघन इलाके वाला क्षेत्र खुर्सीपार है। जहां की बैक लाइन सिवरेज लाइन पूरी तरह से खराब हो चुकी है। इसकी वजह से क्षेत्र में गंदी बदबू और बीमारी का खतरा बना रहता है। ऐसे में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने पहल की है। करीब 1 करोड़ की लागत से पूरे खुर्सीपार क्षेत्र के बैक लाइन और सिवरेज लाइन का ट्रीटमेंट किया जाएगा। पूरी तरह से पुराने लाइन को उखाड़ करके नया पाइप लाइन बिछाया जाएगा।

भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव लोगों की समस्याओं को जानने और उसका निदान करने के लिए समय-समय पर वार्डों का दौरा करते रहते हैं। दौरा करने के साथ ही लोगों से मिलते है उनका हालचाल पूछते हैं और समस्याओं को भी देखते हैं। इसी कड़ी में कुछ समय पहले जब विधायक देवेंद्र यादव खुर्सीपार गए थे, तब लोगों ने खुर्सीपार क्षेत्र के बैक लाइन सिवरेज लाइन की समस्या के बारे में बताया था। तब खुद विधायक ने खुर्सीपार क्षेत्र का भ्रमण करके सिवरेज लाइन की स्थिति को देखे थे। तभी विधायक श्री यादव ने जोन 4 के जोन अध्यक्ष और इंजीनियरों को सख्त निर्देश दिए थे और इस सिवरेज लाइन को पूरी तरह से ठीक कैसे किया जा सकता है। कैसे लोगों को इस समस्या से वर्षों के लिए निदाज मिल जाएगा। इसका पूरी तरह से स्टीमेंट तैयार करने के लिए कहा था। इंजीनियरों ने स्टीमेंट तैयार कर विधायक के माध्यम से शासन को भेजा। शासन ने इसके लिए करीब 1 करोड़ की स्वीकृति दे दी है।

टेंडर प्रक्रिया चल रही
खुर्सीपार क्षेत्र का सिवरेज लाइन वर्षों पूरा बताया जा रहा है। करीब 30 साल से अधिक समय से यह सिवरेज लाइन है। इसके संधारण व साफ सफाई आदि के लिए इससे पहले जो भी विधायक थे, उन्होंने कभी ध्या नहीं दिया। विधायक देवेंद्र यादव ने जनता की इस समस्या को गंभीरता से समझा और इसका पूरी तरह से निदान करने प्रयास शुरू हो गया है। विधायक श्री यादव के निर्देश पर टेंडर प्रक्रिया चल रही है जल्द ही प्रक्रिया पूरी कर वर्क आर्डर देकर काम शुरू किया जाएगा।

पूरा सिवरेज लाइन ही बदल कर नया करेंगे
जोन 4 के अधिकारियों ने बताया कि सिवरेज लाइन पूराना हो चुका है। इसे पूरी तरह से नया तरीके से बनाने की जरूरत है। इसलिए करीब 1 करोड़ की लागत से पूरे खुर्सीपार क्षेत्र का सिवरेज लाइन को ही चेज कर दिया जाएगा। इसकी तैयारी पूरी होगई है। इससे लोगों को काफी लाभ मिलेगा।

जनता को मिलेगा बड़ा लाभ
जनता के मांग के अनुरूप हम लगातार काम कर रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने सिवरेज लाइन की समस्या बताई थी, जिस पर जल्द ही काम शुरू होने वाला है। करीब 1 करोड़ रुपए की राशि शासन ने स्वीकृत की है। इस समस्या के समधान से क्षेत्र की जनता को बड़ा लाभ मिलेगा।
देवेंद्र यादव विधायक भिलाईनगर

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More