Home » लोक निर्माण मंत्री ने कहा- जितना काम उतनी ही राशि का इस्टीमेट बनाएं

लोक निर्माण मंत्री ने कहा- जितना काम उतनी ही राशि का इस्टीमेट बनाएं

by Bhupendra Sahu
  • ० विभागीय समीक्षा और गुणवत्ता परीक्षण को लेकर अफसरों को दिए निर्देश
  • ० लापरवाही पर सख्त कार्रवाई और उत्कृष्ठ कार्य करने वाले सम्मानित होंगे

रायपुर। लोक निर्माण विभाग मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि निर्माण कार्यो की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। राशि का पूरा सदुपयोग होना चाहिए, जितना काम उतनी ही राशि का इस्टीमेट बनाए। अपने क्षेत्र में जो महत्वपूर्ण काम है उसे प्रमुखता के साथ करें। उन्होंने विभाग को निर्देशित किया कि इस्टीमेट इस तरह से बनाए कि रिवाइज इस्टीमेट बनाने से स्थिति निर्मित ना हो। उन्होंने भवन निर्माण कार्य को समय पर हैंडओवर करने, टर्निंग पाइंट व ब्लैक स्पॉट को चिन्हित कर त्वरित रूप से कार्य करने के निर्देश दिए।

लोक निर्माण मंत्री की अघ्यक्षता में सोमवार को दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक एवं गुणवता परीक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। उन्होंने अभियंताओं एवं विभागीय अधिकारियों को कार्यों का गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंनेे कहा, कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने कहा, मुख्यमंत्री की विशेष पहल पर जन सुविधाओं को ध्यान में रखकर विभाग को निर्माण कार्यों के लिए समुचित बजट दिया गया है। इसी वजह से पिछले तीन सालों में विभाग के समस्त निर्माण कार्य निरंतर हो रहे हैं। उन्होंने कोरोना काल के दौरान विभागीय कर्मचारियों के द्वारा अस्पताल व गैस पाइप लाइन सहित अधोसंरचना निर्माण कार्य तेजी से किए जाने के लिए तारीफ की और कहा कि इस दौरान कई कर्मचारी संक्रमित भी हुए लेकिन कार्य में बाधा उत्पन्न नहीं हुई। उन्होंने स्वीकृत कामों को बरसात के पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अभियंताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

भू-अर्जन में न हो विलंब
मंत्री श्री साहू ने कहा, ट्रैफिक जाम की स्थिति निर्मित ना हो यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने भू-अर्जन प्रकरण, झाड़ कटाई की अनुमति मिलने आदि कामों जिससे कार्यो में विलम्ब की स्थिति निर्मित होती है उस पर राजस्व अधिकारियों एवं सबंधित विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर काम करें। मंत्री ने मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के तहत चल रहे कार्यों को समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More