Home » सोना 1556 और चांदी 4490 रुपये लुढ़की

सोना 1556 और चांदी 4490 रुपये लुढ़की

by Bhupendra Sahu

मुंबई । अमेरिका में ब्याज दरों में वृद्धि को लेकर फेड रिजर्व के आक्रामक रुख से डॉलर के बीस वर्ष के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के दबाव में वैश्विक बाजार में कीमती धातुओं की चमक फीकी पडऩे से बीते सप्ताह घरेलू सर्राफा बाजार में सोना 1556 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 4490 रुपये प्रति किलोग्राम लुढ़क गई।

समीक्षाधीन सप्ताह में वैश्विक बाजार में कीमती धातुओं में गिरावट का रुख रहा। सोना हाजिर 62.35 डॉलर प्रति औंस की गिरावट लेकर सप्ताहांत पर 1814.75 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। साथ ही अमेरिकी सोना वायदा भी 61.2 डॉलर प्रति औंस टूटकर 1824.30 डॉलर प्रति औंस रह गया। इसी तरह सप्ताहांत पर चांदी हाजिर 1.37 डॉलर प्रति औंस गिरकर 20.96 डॉलर प्रति औंस रही।
बीते सप्ताह विदेशी बाजार की गिरावट का असर देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में भी रहा। सप्ताहांत पर सोना 1556 रुपये सस्ता होकर 50 हजार रुपये के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 49683 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। इसी तरह सोना मिनी 1593 रुपये की गिरावट लेकर 49683 रुपये प्रति दस ग्राम रही।
समीक्षाधीन अवधि में स्थानीय स्तर पर चांदी 4490 रुपये कमजोर होकर 58199 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। साथ ही चांदी मिनी 4443 रुपये उतरकर सप्ताहांत पर 58579 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More