Home » भारतीय अभिनेताओं को नहीं पता अभिनय क्या होता है, प्रकाश झा का विवादित बयान

भारतीय अभिनेताओं को नहीं पता अभिनय क्या होता है, प्रकाश झा का विवादित बयान

by Bhupendra Sahu

वेब सीरीज आश्रम 3 के निर्देशक प्रकाश झा ने हाल ही में एक ऐसा बयान दिया है जो चर्चाओं में है। जी दरसअल फिल्म गंगाजल, अपहरण और आरक्षण जैसी बेहतरीन फिल्मों का निर्देशन करने वाले प्रकाश झा हाल ही में गोवाफेस्ट 2022 में बतौर गेस्ट शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम के दौरान निर्देशक ने हॉलीवुड बनाम बॉलीवुड विवाद छेड़ते हुए चौंका देने वाला बयान दिया है, जो इस समय चर्चाओं का हिस्सा बना हुआ है। जी दरअसल फिल्मों से ओटीटी तक के सफर पर बात करते हुए प्रकाश झा ने कहा, मैं अपने क्राफ्ट को बेहतर बनाने के लिए लंदन, पेरिस और न्यूयॉर्क जैसे शहरों में आयोजित होने वाली अभिनय कार्यशालाओं में भाग लिया करता था। मैं चुपचाप तरीके से जाकर अपना नामांकन कराता था। और अभिनेता की भाषा को समझता था। मैंने कक्षाओं में शेक्सपियर और अन्य नाटकों का प्रदर्शन किया है, जिससे मुझे बहुत आत्मविश्वास मिला है।

इसी के साथ प्रकाश झा का यह भी मानना है कि हॉलीवुड अभिनेताओं और बॉलीवुड अभिनेताओं के बीच यही अंतर है। वहां के अभिनेता कार्यशालाओं में भाग लेते हैं और अपनी कला का अभ्यास और सुधार करते रहते हैं। उन्होंने आगे कहा, भारतीय अभिनेता के प्रोफेशनल बिहेवियर के कारण मुझे उनके साथ काम करना पसंद नहीं था। मुझे भारत में काम करने वाले अभिनेताओं से नफरत थी। वह नहीं जानते कि अभिनय क्या है। किसी भी अभिनेता ने मुझसे कभी ये सवाल किया ही नहीं कि शूट कब होगा, टाइमिंग क्या होगी, कहां शूट करेंगे, एक्शन सीक्वेंस कैसे होंगे आदि।

अब अगर हम काम के बारे में बात करें तो प्रकाश झा की वेब सीरीज आश्रम का अगले सीजन रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है, जो नकली धर्मगुरुओं और धार्मिक गुरुओं पर आधारित क्राइम ड्रामा सीरीज है। जी हाँ और एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीमिंग इस शो में बॉबी देओल नजर आने वाले हैं। उनके अलावा इसमें सहायक भूमिकाओं में चंदन रॉय सान्याल, तुषार पांडे, अनुप्रिया गोयनका, अध्ययन सुमन, विक्रम कोचर और त्रिधा चौधरी भी हैं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More