Home » जेएसडब्ल्यू एनर्जी को चौथी तिमाही में 864 करोड़ का रिकॉर्ड लाभ

जेएसडब्ल्यू एनर्जी को चौथी तिमाही में 864 करोड़ का रिकॉर्ड लाभ

by Bhupendra Sahu

मुंबई । जेएसडब्ल्यू एनर्जी ने बताया कि 31 मार्च 2022 को समाप्त पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में कंपनी को 864 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ हुआ जो अबतक का उसका सर्वोच्च तिमाही लाभ है। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी ने 107 करोड़ रुपये का लाभ दिखाया था।

कंपनी ने एक बयान में कहा है कि कर्चम वांगटु परियोजना की वास्तविक कीमत के समायोजन के बाद जनवरी-मार्च 2022 की तिमाही में उसका लाभ 372 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान कंपनी का कुल राजस्व 64 प्रतिशत वृद्धि के साथ 2655 करोड़ रुपये रहा जो कि पिछले साल इस दौरान 1,614 करोड़ रुपये था।
कंपनी ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए 1729 करोड़ रूपये का शुद्ध लाभ दिखाया है, जो इससे पिछले वित्त वर्ष के 795 करोड़ रुपये की तुलना में 117 प्रतिशत अधिक है।
वर्ष के दौरान कंपनी ने 22 प्रतिशत की वृद्धि के सात 8,736 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया जोकि वित्त वर्ष 2020-21 में 7160 करोड़ रुपये था।
कंपनी के निदेशक मंडल ने शेयरधारकों को प्रति शेयर दो रुपये की दर से लाभांश देने की सिफारिश की है।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More