Home » साढ़े 6 करोड़ लोगों के लिए खुशखबरी, ईपीएफओ देने जा रहा बड़ा तोहफा

साढ़े 6 करोड़ लोगों के लिए खुशखबरी, ईपीएफओ देने जा रहा बड़ा तोहफा

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करने वाले साढ़े 6 करोड़ लोगों को जल्दी ही ईपीएफओ से तोहफा मिलने वाला है। दरअसल पीएफ पर मिलने वाला ब्याज पहले ही तय हो चुका है। अब इसके ऊपर सिर्फ वित्त मंत्रालय की मुहर लगने की देरी है। इसके बाद कभी भी ईपीएफओ के मेंबर्स के पीएफ खाते में ब्याज क्रेडिट किया जा सकता है।

सरकार अगले महीने के अंत तक यानी 30 जून से पहले कभी भी पीएफ खाताधारकों को ब्याज का पैसा ट्रांसफर कर सकती है। हालांकि अभी इस बारे में न तो ईपीएफओ की ओर से कोई आधिकारिक बयान आया है, न ही सरकार ने कोई ऐलान किया है। चूंकि पीएफ पर मिलने वाले ब्याज की दर तय हो चुकी है, ऐसे में लोग उम्मीद कर रहे हैं कि अब जल्दी ही उनके खाते में ब्याज का पैसा भी क्रेडिट हो जाएगा। इससे ईपीएफओ के साढ़े छह करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर्स को फायदा मिलेगा।
अभी पीएफ पर मिलने वाले ब्याज की दर कई दशकों के सबसे निचले स्तर पर है। ईपीएफओ ने 2021-22 के लिए पीएफ के ब्याज की दर 8.1 फीसदी तय किया है। यह 1977-78 के बाद पीएफ पर ब्याज की सबसे कम दर है। इसे पहले 2020-21 में पीएफ पर 8.5 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा था। फिस्कल ईयर 2020-21 में पीएफ के ब्याज की दर में कोई बदलाव नहीं किया गया था। इससे ठीक एक साल पहले 2019-20 में इस ब्याज दर को 8.65 फीसदी से घटाकर 8.5 फीसदी किया गया था।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More