Home » महाराष्ट्र में कोरोना के 182 नये मामले, एक की मौत

महाराष्ट्र में कोरोना के 182 नये मामले, एक की मौत

by Bhupendra Sahu

औरंगाबाद/मुंबई । महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 182 नये मामले सामने आए तथा एक और मरीज की मौत हो गई।
स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को यह जानकारी दी। नए मामलों के साथ, राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 78,78,175 हो गयी और मृतकों की संख्या 1,47,845 पहुंच गयी है।

विभाग ने कहा कि इस दौरान 170 और मरीज संक्रमणमुक्त हो चुके हैं जिन्हें छुट्टी दे दी गई है। इसके साथ ही स्वस्थ हो चुके लोगों की कुल संख्या 77,29,303 हो गई है। राज्य की रिकवरी दर काफी कम होकर 98.11 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.87 प्रतिशत हो गई। वर्तमान में राज्य में 1027 सक्रिय मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस बीच, मराठवाड़ा क्षेत्र के आठ जिलों में एक भी संक्रमित रोगी की सूचना नहीं मिली है।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More