बॉलीवुड में अपने अभिनय से सभी के दिलों में बसने वाली अनुष्का शर्मा आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहीं हैं। अनुष्का ने अपने करियर में कई हिट फि़ल्में दी हैं, हालाँकि बेटी के जन्म के बाद वह फिल्मों से दूर हो गईं थीं लेकिन अब वह वापसी के लिए तैयार हैं। आप सभी को बता दें कि 1 मई 1988 को जन्मी अनुष्का रिटायर्ड कर्नल अजय कुमार शर्मा और आशिमा शर्मा की बेटी हैं। अनुष्का ने अपनी पढ़ाई बेंगलुरु के आर्मी स्कूल में की और अनुष्का के भाई करनेश शर्मा मर्चेंट नेवी में काम करते हैं। आप सभी को बता दें कि उन्होंने माउंट कारमेल कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है।
वैसे काम के बारे में बात करें तो अनुष्का शर्मा को पहला ब्रेक साल 2007 में फैशन डिजाइनर वेंडेल रॉड्रिक्स के लिए एक मॉडल के रूप में मिला जिसके बाद वो मॉडलिंग में करियर बनाने के लिए मुंबई चली गयी। उसके बाद उन्होंने साल 2008 में आई फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ीÓ से डेब्यू किया और उनकी यह फिल्म फ्लॉप हो गई। हालाँकि अनुष्का को पसंद किया गया। इस फिल्म के बाद वह यशराज बैनर तले बनी फिल्म बैंड बाजा बारात (2010) और जब तक है जान (2012) में नजर आईं और इन दोनों में उन्हें काफी पसंद किया गया।
जी हाँ, वहीं जब तक है जान के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का फिल्मफेयर का अवार्ड भी मिला, हालाँकि वह अधिक सफल फि़ल्में नहीं कर पाई। अभिनय के बाद अब अनुष्का शर्मा फि़ल्म प्रोडक्शन में भी हाथ आजमाने लगी हैं। ‘एनएच 10Ó और ‘फिल्लौरीÓ उन्हीं की प्रोडक्शन तले बनी फि़ल्में हैं। लव लाइफ के बारे में बात करें तो अनुष्का शर्मा ने क्रिकेटर विराट कोहली से शादी की है और दोनों अब एक बेटी के माता-पिता है।
00