Home » जल्द शुरू होगा सी मार्ट, विधायक देवेंद्र यादव ने किया निरीक्षण… अधिकारियों को दिया निर्देश, महिलाओं पर फ़ोकस करके तैयार करें

जल्द शुरू होगा सी मार्ट, विधायक देवेंद्र यादव ने किया निरीक्षण… अधिकारियों को दिया निर्देश, महिलाओं पर फ़ोकस करके तैयार करें

by Bhupendra Sahu

भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने आज सुबह पावर हाउस मदर मार्केट और सी मार्ट का निरीक्षण करने पहुंचे। जहाँ उन्होंने अधिकारियों के साथ पूरा सी मार्ट का बारीकी से निरीक्षण किया और जल्द ही इसे चालू करने का निर्देश दिया। इस दौरान जोन 2 के जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा और जोन इंजीनियर संजय बागड़े ने बताया वे लगातार काम मे जूटे है। उनका प्रयास कर रहे है कि जल्द से जल्द सी मार्ट शुरू हो सके। इस दौरान भिलाई नगर विधायक श्री यादव ने कहा कि यह हमारे प्रदेश के यशश्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी की महत्वाकांक्षी योजना है। ऐसे जल्द से जल्द शुरू करना होगा।

विधायक देवेंद्र यादव ने सी मार्ट का निरीक्षण करते हुए कहा कि सामने पोर्शन का जो काम है उसे पूरा करे। साफ सफाई कराएं और मदर्स मार्केट की तरह ही सी मार्ट को भी महिलाओं को फोकस का बनाए। ताकि भिलाई सहित प्रदेश की सभी महिला समूह चाहे वे किसी भी केतेगिरी की हो सब को इसका लाभ मिलना चाहिए। महिलाएं अपने समूह द्वारा जिस भी प्रोडक्ट का उत्पादन कर रही है। उन सब को बेचने के लिए उन्हें बेहतर और बड़ा प्लेटफार्म मिल सके। सी मार्ट जी भवन में खोला जाएगा वह भवन को पूरी तरह से तैयार करने के साथ ही सीलिंग फाल लगाने के भी निर्देश दिए है।

प्रदेश का नंबर 1 सीमार्ट होगा
निरीक्षण के दौरान भिलाई नगर विधायक श्री यादव ने कहा कि भिलाई के इस सीमार्ट को ऐसा सी मार्ट बनाना है जो प्रदेश का सबसे खास और बेहतरीन हो। इसके लिए और भी जो प्लानिंग करनी है कीजिए और जल्द से जल्द प्रोजेक्ट बनाकर दीजिए। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे विधायक प्रतिनिधि व लोककर्म प्रभारी नगर निगम भिलाई एकांश बंछोर के साथ मिलकर सभी जरूरी सुविधाओ को ध्यान में रख कर प्रोजेक्ट तैयार करने के लिए कहा।

चौपाटी से लेकर मेडिकल और लेडी डॉक्टर भी होंगे
पावर हाउस भिलाई में मदर्स मार्किट बनाया गया है। इसी के बाजू वाले भवन में सी मार्ट खोला जाएगा। आज जब विधायक श्री यादव ने निरीक्षण किया तो उन्होंने कहा कि यहाँ सीमार्ट और मदर्स मार्केट महिलाओं के लिए होगा। मदर्स मार्केट की दुकानों को जल्द से जल्द ही महिलाओं को आबंटित करने के लिए कहा। ताकि महिलाओं को अपने व्यवसाय को जल्द शुरू कर सके।

महिला डॉक्टर भी देंगे सेवा
इसके साथ ही यहाँ पर चौपाटी भी बनाई जाएगी। इसके लिए इंफ्रास्ट्रक्चर का काम शुरू हो गया है। बताया गया कि यहाँ जल्द ही महिलाओं को सौप दिया जाएगा। चौपाटी में जो चाट, गुपचुप, फ़ास्ट फूड के साथ छत्तीसगढ़ी व्यंजन व पकवान का स्वाद भी चखने को मिलेगा और सभी दुकाने महिलाओं को ही दिया जाएगा। इसके अलावा यहाँ पर छतीसगढ़ सरकार ने जल्द जेनरिक मेडिकल खोला है। जहाँ लोगों को सस्ते दाम में दवाइयां मिल रही है। इसके साथ ही यहाँ शहर की महिला डॉक्टर भी होंगी। महिला डॉक्टरो यहाँ क्लिक खोलने के लिए भी जगह आबंटित किया जाएगा।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More