Home » भाई से तुलना होने पर खुश हो गईं ईशा देओल, कहा- बधाई देती हूं

भाई से तुलना होने पर खुश हो गईं ईशा देओल, कहा- बधाई देती हूं

by Bhupendra Sahu

ईशा देओल एक बेहतरीन अदाकरा है और अपने काम से उन्होंने सभी का दिल जीता है। हालाँकि उन्ही अधिकतर फि़ल्में फ्लॉप रहीं है लेकिन उन्हें खूब पसंद किया जाता है। अब हाल ही में उन्हें उनके नए हेयर स्टाइल के लिए ट्रोल किया गया। जी हाँ लेकिन इस पर उन्होंने ट्रोलर को जमकर उत्तर दिया है और उसकी क्लास लगा दी। जी दरअसल बॉलीवुड के कई कलाकार अक्सर ऑनलाइन ट्रोलिंग का शिकार होते हैं। आप सभी जानते ही होंगे लोग उन्हें कई कारणों से ट्रोल करते हैं। वहीँ कई बार कलाकार उन्हें नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन कई लोग ट्रोलर को प्रतिक्रिया भी देते हैं।

अब हाल ही में ईशा देओल के साथ भी ऐसा हुआ है। जी दरअसल ईशा देओल को एक पैपराजी ने एक्शन सीन करने के बाद शूट किया था और इस दौरान वह काफी थकी हुई नजर आ रही थी। उसके बाद उनकी तस्वीर और वीडियो काफी वायरल हुई, हालांकि कई लोगों ने बॉबी देओल से उनकी तुलना करना शुरू कर दी और इसके बाद वह परेशान हो गई।
ऐसे में ट्रोल होने के बाद ईशा देओल ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है, मुंबई में मेरी आगामी फिल्म के एक्शन सीन की शूटिंग करने के बाद मैं मेरी वैनिटी वैन के पास जा रही थी। इस दौरान मेरी वीडियो बना ली गई। इसके बाद मैंने देखा, मेरे वीडियोस वायरल हो रहे हैं और मेरे लुक के लिए मुझे ट्रोल किया जा रहा है। मेरे बालों की बात करूं तो मैं एक्शन सीन करने के दौरान कठिन परिश्रम कर रही थी। इसके चलते मेरे बाल खराब हो गए थे और हां, अगर मैं मेरे भाई बॉबी देओल की तरह दिखती हूं, तो मैं आपके कॉन्प्लीमेंट के लिए बधाई देती हूं। काम के बारे में बात करें तो ईशा देओल आखिरी बार रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस में नजर आई थीं।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More