बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े और एक्टर विक्की कौशल को आप सभी एक साथ देखने वाले हैं। विक्की शादी के बाद से लगातार व्यस्त हैं और उन्हें एक के बाद एक कई फिल्मों में देखा जा रहा है। अब जल्द ही विक्की पूजा एक साथ नए प्रोजेक्ट में नजर आ सकते हैं। जी दरअसल फिल्म निर्माता अभय राहा के साथ विक्की और पूजा हेगड़े की एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई है जो आप यहाँ देख सकते हैं।
इस समय ऐसा बताया जा रहा है कि दोनों एक ऐड प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं और इसकी शूटिंग पिछले हफ्ते हुई है। वैसे अब तक पूजा हेगड़े कई विज्ञापन कर चुकी है और विक्की खुद इस लिस्ट में क्कढ्ढष्ट॥॥श्व नहीं है। वह रश्मिका मंदना संग एड कर चुके हैं और पूजा के बारे में बात करें तो हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन के साथ एक ऐड किया।
वहीँ काम के बारे में बात करें तो उनके पास राम चरण की फिल्म आचार्य, सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दीवाली, रणवीर सिंह की फिल्म सर्कस और महेश बाबू की एसएसएमबी28 जैसे शानदार प्रोजेक्ट है। वहीं दूसरी तरफ विक्की के काम के बारे में बात करें तो उनके पास गोविंदा नाम मेरा, द ग्रेट इंडियन फैमिली और लक्ष्मण उटेकर की फिल्म, जिसका टाइटल अभी तय नहीं किया गया है। वैसे दोनों को एक साथ देखना मजेदार होने वाला है।