मुंबई । वैश्विक स्तर पर दुनिया की प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने के दबाव में आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया चार पैसे टूटकर 76.61 रुपये प्रति डॉलर पर रहा।
रुपया पिछले दिवस 76.57 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।
रुपया आज तीन पैसे की गिरावट लेकर 76.60 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। सत्र के दौरान यह 76.72 रुपये प्रति डॉलर के निचले और 76.43 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर के बीच रहा। अंत में यह चार पैसे की गिरावट लेकर 76.61 रुपये प्रति डॉलर पर रहा।
00