बालोद। कलेक्टर जनमेजय महोबे के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री सुपोषण योजना के तहत् जिले में माह दिसम्बर 2021 से 01 वर्ष से 03 वर्ष के 2910 बच्चों को आंगनबाड़ी केन्द्रों में गरम भोजन, अण्डा एवं मिलेट चिक्की का वितरण किया गया। साथ ही 2217 शिशुवती माताओं जिनके बच्चे कुपोषित थे, उन्हें भी गरम भोजन प्रदान किया गया।
महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी हरिकीर्तन राठौर ने बताया कि इन चार माह में 791 बच्चे कुपोषण से सामान्य अवस्था में आ गए। उन्हेांने बताया कि गुरूर विकासखण्ड के 161 बच्चे, गुण्डरदेही विकासखण्ड के 224 बच्चे, डौण्डी विकासखण्ड के 255 बच्चे, बालोद विकासखण्ड के 66 बच्चे और डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के 85 बच्चे कुपोषण से बाहर आए हैं। उन्होंने बताया कि 1365 कुपोषित बच्चों के वजन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उक्त बच्चे शीघ्र ही कुपोषण से बाहर आएंगे। उन्होंने बताया कि अंागनबाड़ी कार्यकर्ता एवं पर्यवेक्षक नियमित रूप से गृहभेंट कर इन बच्चों के स्वास्थ्य एवं खानपान पर नियमित रूप से पालकों को आवश्यक सलाह दे रही हैं, जिससे आगामी माह में कुपोषण में उल्लेखनीय कमी होने की उम्मीद है।
0