मुंबई । अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डॉलर की तुलना में दुनिया की प्रमुख मुद्राओं में रही तेजी के साथ ही घरेलू स्तर पर शेयर बाजार की तेज से मिले समर्थन के बल पर आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया आठ पैसे की तेजी लेकर 76.56 रुपये प्रति डॉलर पर रहा।
पिछले सत्र के रुपया 76.64 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।
रुपया आज 16 पैसे की मजबूती लेकर 76.48 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। सत्र के दौरान यह 76.69 रुपये प्रति डॉलर के निचले और 76.44 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर के बीच रहा। अंत में यह पिछले दिवस की तुलना में आठ पैसे की तेजी लेकर 76.56 रुपये प्रति डॉलर पर रहा।
00