Home » जनभावनाओं के अनुरूप जल्द शुरू होंगे 60 वार्डों में मूलभूत विकास कार्य : अरुण वोरा

जनभावनाओं के अनुरूप जल्द शुरू होंगे 60 वार्डों में मूलभूत विकास कार्य : अरुण वोरा

by Bhupendra Sahu
  • शासन की ओर से नहीं होने दी जाएगी पैसों की कमी, तालाबों का होगा संवर्धन

दुर्ग। स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा वार्डों के आंतरिक विकास हेतु बड़ी राशि की स्वीकृति देने हेतु धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा है कि शहर में लगातार चौमुखी विकास करवाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। सीएम के दौरे के दौरान हुई सभा मे सड़क नाली के लिए आवश्यक कार्यों हेतु 10 करोड़ की प्रारंभिक स्वीकृति प्राप्त हुई है जिस पर त्वरित कार्यवाही की आवश्यकता है। उन्होंने निगम अफसरों से सभी पूर्व स्वीकृत विकास कार्यों को तेजी से पूरा कराने के निर्देश दिये हैं। साथ ही कहा कि तत्काल प्रस्ताव भेजने की कार्रवाई करें ताकि जल्द से जल्द विकास कार्यों की मंजूरी मिलने के बाद शहर के वार्डों में सड़क-नाली निर्माण के कार्य कराए जा सकें।

वोरा ने कहा कि शहर के जीई रोड, राजेंद्र पार्क से जेवरा चौक, रुआंबांधा से बोरसी सहित अन्य प्रमुख सड़कों का डामरीकरण, सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। शहर के वार्डों के भीतर सड़क, नाली का निर्माण भी तेजी से कराया जाए। पिछले कुछ महीनों में नगर निगम को विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपए की राशि मिली है। इस राशि से सभी 60 वार्डों में नागरिक सुविधाओं का ध्यान रखते हुए विकास कार्य कराया जाए।

वोरा ने बताया कि पटरीपार के विकास के लिए मुख्यमंत्री से चर्चा की गई है। पटरीपार में विकास कार्यों के अलावा मिनी स्टेडियम, कॉलेज, उद्यान सहित अन्य प्रमुख कार्यों के लिए चर्चा हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने सभी कार्यों के प्रस्तावों पर सहमति जताते हुए कहा है कि इन कार्यों के प्रस्ताव भेजने कहा है ताकि इन कार्यों की स्वीकृति दी जा सके।

वोरा ने निगम कमिश्नर एवं महापौर धीरज बाकलीवाल से चर्चा कर कहा कि राशि स्वीकृत होने के बाद प्रस्ताव भेजने एवं निविदा प्रक्रिया जल्द करवाने के साथ ही प्रगतिशील विकास कार्यों की नियमित समीक्षा की जाए जिससे जनता को जल्द लाभान्वित किया जा सके। ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट का निर्माण समय सीमा में पूर्ण कराया जाए नगर निगम से संबंधित बिजली, पानी, सड़क नाली से संबंधित कार्यों के लिए जनप्रतिनिधियों की विकास निधि के साथ ही अधोसंरचना, संधारण एवं अन्य मदों में भी पर्याप्त राशि लगातार जारी करवाई जा रही है सतत मोनिटरिंग एवं आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता देकर पूर्ण करने में कोई भी कोताही ना बरती जाए।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More