Home » केन्द्रीय मंत्री गड़करी ने छत्तीसगढ़ को दी 9240 करोड़ के सड़कों की सौगात…

केन्द्रीय मंत्री गड़करी ने छत्तीसगढ़ को दी 9240 करोड़ के सड़कों की सौगात…

by Bhupendra Sahu

रायपुर। केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गढ़करी ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ के लिए कई सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसके तहत प्रदेश में 9240 करोड़ की लागत से कुल 1017 किलोमीटर लम्बाई की 33 सड़क परियोजनाएं शामिल हैं। इस मौके पर उन्होंने पूरे हो चुके दो परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

रायपुर के पं. जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने एनएच-43 में मध्यप्रदेश सीमा में मनेन्द्रगढ़ से सूरजपुर खण्ड में 379.16 करोड़ रुपए की लागत से 78.10 किलोमीटर लम्बाई में टू-लेन मय पेव्ड शोल्डर व एनएच-30 में मध्यप्रदेश सीमा चिल्पी से कवर्धा खण्ड में 291.05 करोड़ रुपए की लागत से 50.88 किलोमीटर लम्बाई में टू-लेन मय पेव्ड शोल्डर उन्नयन परियोजना का लोकार्पण किया।

केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी
साथ ही केन्द्रीय मंत्री गड़करी ने रायपुर के कचना-खम्हारडीह मार्ग में रायपुर-विशाखापत्तनम रेलवे लाइन पर ओवर ब्रिज का लोकार्पण भी किया। इस मौके पर केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह और जनजातीय मामलों की राज्य मंत्री रेणुका सिंह भी शामिल हुई। वहीं छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, छत्तीसगढ़ के गृह एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह सहित प्रदेश के मंत्री विधायक कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More