Home » इन टिप्स की मदद से रख पाएंगे तांत की साडिय़ों को नए जैसा

इन टिप्स की मदद से रख पाएंगे तांत की साडिय़ों को नए जैसा

by Bhupendra Sahu

अगर आपको तांत की साडिय़ां पसंद है और आपके पास बहुत सारी तांत की साडिय़ां है तो आपको इनके रखरखाव के बारे में पता होना चाहिए। तांत की साडिय़ां जहां दिखने में बहुत खूबसूरत लगती है, वहीं इन्हें संभालकर रखना बेहद ही कठिन काम होता है। अगर इन साडिय़ों को सही ढंग से नहीं रखा जाए तो ये खराब हो जाती है और दोबारा पहनने लायक नहीं रहती। खूबसूरत और मंहगी इन साडिय़ों को यूं खराब होने से बचाने के लिए आपको इन साडिय़ों को संभालकर रखने से जुड़े टिप्स पता होने चाहिए।इसिलिए आज हम आपको ऐसे टिप्स बताने जा रहे है जो आपकी फेवरेट साड़ी को सालों साल तक नए जैसा बनाए रखने मददगार होंगे।

-आप कुछ तांत की साड़ी को घर में धो सकती हैं लेकिन आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। अगर साड़ी को पहली बार धो रही हैं तो इसे सिर्फ पानी में धोएं इससे इसका रंग नहीं निकलेगा। वहीं, दुसरी बार धोते हुए इसे तीन भागों में धोएं, मतलब पल्लू, बॉर्डर और साड़ी के बाकी हिस्सों को अलग-अलग धोना होगा। जब भी साड़ी घर पर धोएं तो साफ्ट वाशिंग पाउडर का इस्तेमाल करें।
– सभी तरह की तांत की साडिय़ों को घर पर नहीं धोया जा सकता। तांत की साड़ी पर अगर कोई रंग लग जाए तो इसे घर पर धोने की गलती ना करें, नहीं तो दाग रह जाएगा। इस साड़ी को ड्राइक्लीन के लिए दें।
– तांत की साड़ी पर फोल्ड के निशान जल्दी बनते हैं, इसलिए हर दूसरे महीने में साड़ी को वार्डरोब से निकालकर उन्हें उलट-पलटकर रीफोल्ड करके दोबारा से रखें। ताकि साड़ी में पड़े फोल्ड के निशान दिखाई न दें। तांत की साडिय़ों को हमेशा बाकी साडिय़ों से अलग रखें।
-बारिश के मौसम में साड़ी से नमी की गंध ना आए इसके लिए साडिय़ों को कुछ-कुछ दिनों के अतंराल पर थोड़ी देर के लिए धूप जरूर दिखाएं।
– तांत की साडिय़ों में अगर दाग लग जाए तो उसे हटाने के लिए नींबू या पेट्रोल का इस्तेमाल कर सकती हैं।
– तांत की साडिय़ों को पेपर में लपेटकर या अलमारी में हैंग करके भी रखें सकती हैं।
– अगर घर पर साड़ी को आयरन कर रही हैं तो इसके नीचे कॉटन कपड़ा जरूर
रखें।
– आइसक्रीम, जूस, चाय या कॉफी के दाग हटाने के लिए माइल्ड डिटर्जेंट को कॉटन में लेकर हल्के हाथ से दाग पर मलें, ऐसा करने से दाग आसानी से हट जाएंगे।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More