मुंबई। दुनिया की प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में आयी तेजी और घरेलू स्तर पर शेयर बाजार में जारी बिकवाली के दबाव में आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 21 पैसे फिसलकर 76.50 रुपये प्रति डॉलर पर रहा। पिछले सत्र में रुपया 76.29 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।
रुपया आज पांच पैसे की गिरावट लेकर 76.34 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। सत्र के दौरान यह 76.55 रुपये प्रति डॉलर के निचले और 76.25 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर के बीच रहा। अंत में यह पिछले दिवस की तुलना में 21 पैसे टूटकर 76.50 रुपये प्रति डॉलर पर रहा।