मुंबई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के 31वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसी ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 96 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी की बदौलत डु प्लेसी ने अब आईपीएल 2022 ऑरेंज कैप की रेस में लंबी छलांग लगा दी है। डु प्लेसी के 7 मैचों से 250 रन हो गए हैं और वह इस सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। राजस्थान रॉयल्स के ओपनर जॉस बटलर 6 मैचों में 375 रनों के साथ टॉप पर बने हुए हैं और ऑरेंज कैप उन्हीं के पास बरकरार है। बटलर ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मैच में इस सीजन का अपना दूसरा शतक लगाया था।
बैंगलोर के खिलाफ 30 रनों की पारी खेलने वाले लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल एक स्थान की सुधार के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। राहुल के 7 मैचों से 265 रन हो गए हैं। उनके अलावा कोलकाता के कप्तान श्रेयस अय्यर 7 मैचों में 236 रनों के साथ दूसरे से चौथे नंबर पर खिसक गए हैं। वहीं, हार्दिक पांड्या भी पांच मैचों में 228 रनों के साथ एक स्थान के नुकसान के साथ पांचवें नंबर पर लुढ़क गए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के शिवम दुबे छह मैचों में 226 रनों के साथ छठे और पंजाब किंग्स के लियाम लिविंगस्टन छह मैचों में 224 रनों के साथ सातवें पायदान पर है। उनके अलावा राजस्थान रॉयल्स के शिमरन हेटमायर छह मैचों में 223 रनों के साथ आठवें और लखनऊ सुपर जायंट्स के विकेटकीपर बल्लेबाज च्ंिटन डिकॉक 7 मैचों में 215 रनों के साथ नौवें नंबर पर है। आरसीबी के दिनेश कार्तिक सात मैचों में 210 रनों के साथ टॉप-10 में हैं।
00