Home » ‘आइटम नंबर 1 के गाने में दिखेगा सनी लियोनी का जलवा

‘आइटम नंबर 1 के गाने में दिखेगा सनी लियोनी का जलवा

by Bhupendra Sahu

बॉलीवुड की बेबी डॉल सनी लियोनी फि़ल्म ‘आइटमÓ नंबर 1 के एक आइटम गाने में अपना जलवा बिखेरती नजऱ आएंगी। एक्ट्रेस ने कई फि़ल्मों में आइटम सॉन्ग में अपने हुस्न का जलवा दिखाया है। इस फि़ल्म के निर्माता निरोप गुप्ता हैं, जो अपने बैनर एनएनजी फि़ल्म्स के तहत फि़ल्म का निर्माण करेंगे।

बताया जा रहा है कि ‘आइटम नंबर 1Ó एक बेहद अलग तरह की त्रिकोणीय प्रेम कहानी है। इसमें क्रिकेटर से अभिनेता बने श्रीसांत, राजपाल यादव, बिमल त्रिवेदी, साहिल अख़्तर ख़ान, संदीप मलानी और बॉलीवुड एवं दक्षिण भारतीय सिनेमा के और भी कई सितारे अभिनय करते हुए नजऱ आएंगे।
फि़ल्म के निर्माता निरोप गुप्ता ने कहा कि हमारी फि़ल्म ज़रूर सभी दर्शकों को बहुत पसंद आएगी, क्योंकि हमारी फि़ल्म जो ना सिफऱ् एक अलग किस्म की फि़ल्म है, बल्कि यह फि़ल्म काफ़ी रोचक और मनोरंजक भी है। यह पूरी तरह से एक पैसा वसूल फि़ल्म साबित होगी।
‘आइटम नंबर 1Ó के निर्देशन की कमान पालूरन को सौंपी गयी है, इस फि़ल्म में सुमधुर संगीत देने की जि़म्मेदारी संजीव मांगलथू को मिली है, फि़ल्म की स्क्रिप्ट आरके भगवती और समीर बागी बलिया ने मिलकर लिखी है, फि़ल्म का संपादन विपिन एमआर करेंगे और संजय माधवन फि़ल्म के कला निर्देशक होंगे।

००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More