Home » विदेशी मुद्रा भंडार 2.47 अरब डॉलर घटकर 604 अरब डॉलर पर

विदेशी मुद्रा भंडार 2.47 अरब डॉलर घटकर 604 अरब डॉलर पर

by Bhupendra Sahu

मुंबई । देश का विदेशी मुद्रा भंडार 08 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में लगातार चौथे सप्ताह गिरते हुए 2.47 अरब डॉलर घटकर 604 अरब डॉलर पर आ गया।इसके पिछले सप्ताह यह रिकॉर्ड 11.17 अरब डॉलर कम होकर 606.48 अरब डॉलर पर रहा था। वहीं, 25 मार्च को समाप्त सप्ताह में 2.03 अरब डॉलर कम होकर 617.65 अरब डॉलर पर रहा।

रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 08 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 2.08 अरब डॉलर गिरकर 537.65 अरब डॉलर पर आ गया। इसी तरह इस दौरान स्वर्ण भंडार 21.5 करोड़ डॉलर कम होकर 42.56 अरब डॉलर रह गया।

साथ ही, आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 14.1 करोड़ डॉलर घटकर 18.74 अरब डॉलर पर आ गया। इसी तरह अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि 3.4 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 5.1 अरब डॉलर रह गई।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More