Home » एचडीएफसी बैंक का तिमाही मुनाफा 23.82 प्रतिशत उछला

एचडीएफसी बैंक का तिमाही मुनाफा 23.82 प्रतिशत उछला

by Bhupendra Sahu

मुंबई । देश में निजी क्षेत्र के प्रमुख एचडीएफसी बैंक का समाप्त वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में सकल मुनाफा इसके पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 8433.78 करोड़ रुपये से 23.82 प्रतिशत उछलकर 10443.01 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एचडीएफसी बैंक ने बीएसई को बताया कि वित्त वर्ष 2021-22 की अंतिम तिमाही में उसे 10443.01 करोड़ रुपये का सकल मुनाफा हुआ, जो वित्त वर्ष 2020-21 की इसी तिमाही के 8433.78 करोड़ रुपये से 23.82 प्रतिशत अधिक है।

इस अवधि में उसकी कुल आय में 7.46 प्रतिशत का इजाफा हुआ और यह 40909.49 करोड़ रुपये से बढ़कर 43960.45 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हालांकि इस दौरान उसके कुल खर्च में 9.83 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और यह 23891.16 करोड़ रुपये से बढ़कर 26240.05 करोड़ रुपये हो गया।
आलोच्य अवधि में बैंक की एकल शुद्ध गैर निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) 4554.82 करोड़ रुपये से कम होकर 4407.68 करोड़ रुपये रह गई यानी यह 0.40 प्रतिशत से कम होकर 0.32 प्रतिशत पर आ गई।

बैंक ने बताया कि 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष 2021-22 में उसका सकल मुनाफा इसके पिछले वित्त वर्ष 2020-21 के 31833.21 करोड़ रुपये के मुकाबले 19.54 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 38052.75 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस अवधि में उसकी सकल आय 155885.28 करोड़ रुपये से बढ़कर 167695.40 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। वहीं, इस दौरान उसका सकल व्यय 94248.85 करोड़ रुपये से बढ़कर 98896.76 करोड़ रुपये हो गई। इस अवधि में उसका एकल शुद्ध एनपीए 0.40 प्रतिशत से कम होकर 0.32 प्रतिशत पर आ गया।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More