पणजी । केरला ब्लास्टर्स की रिजर्व टीम ने आईएसएल के आठवें सीजन के फाइनल में अपनी सीनियर टीम को मिली हार का हिसाब हैदराबाद एफसी से एक महीने के भीतर ही चुकता कर लिया। उसने यहां जारी रिलायंस फाउंडेशन डेवलपमेंट लीग (आरएफडीएल) के मुकाबले में शनिवार को हैदराबाद एफसी पर 2-0 से जीत दर्ज की।
एक अन्य मैच में जमशेदपुर एफसी ने पियूष ठाकुरी के दो गोलों की मदद से मुम्बई सिटी एफसी को 3-0 से हराया। पियूष ने दोनों हाफ में एक-एक गोल किए। विंसी बारेटो ने केरल को 17वें मिनट में लीड दिला दी थी। केरल के लिए दूसरा गोल हैदराबाद के ही डिफेंडर सिंगसन ने 36वें मिनट में किया। यह कहने की बात नहीं कि यह एक आत्मघाती गोल था।
00