Home » ग्लैमरस ड्रेस में मुनमुन दत्ता ने दिखाई दिलकश अदा

ग्लैमरस ड्रेस में मुनमुन दत्ता ने दिखाई दिलकश अदा

by Bhupendra Sahu

टीवी के चर्चित कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता जी मतलब अभिनेत्री मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर बहुत सक्रीय रहती हैं। वही अब मुनमुन दत्ता ने कुछ ऐसी फोटोज साझा की हैं, जिनके सामने आते ही इंटरनेट का पारा गर्म हो गया है। शिमरी शॉर्ट ऑउटफिट में मुनमुन दत्ता ने कुछ ऐसी अदाएं दिखाई हैं जिसे देखकर हर फैन जेठालाल की भांति उनपर फिदा हो गया है।

इन फोटोज में मुनमुन दत्ता एक हाई स्लिट शॉर्ट ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। उनकी फिटनेस इस ऑउटफिट में और भी परफेक्ट लग रही है। मुनमुन दत्ता का ये ऑउटफिट वन शोल्डर स्टाइल का है, इस ऑउटफिट से वह सोशल मीडिया पर ग्लैमर का तड़का लगा रही हैं। मुनमुन दत्ता की ये चमकदार शिमरी ड्रेस देखकर उनके प्रशंसक कमेंट बॉक्स में बॉलीवुड का लोकप्रिय गाना बदन पे सितारे लपेटे हुए… याद कर रहे हैं।
उनके पोस्ट पर हजारों यूजर्स ने कमेंट किए हैं। उनमें से एक ने लिखा, यह लड़की हमेशा इतनी खूबसूरत क्यों लगती है? एक अन्य शख्स ने लिखा, आपकी कई खूबसूरत फोटोज इंस्टाग्राम फेसबुक ट्विटर पर हैं, मगर ये अंदाज सबसे प्यारा है। बता दे कि इन दिनों मुनमुन दत्ता खतरा खतरा खतरा में दिखाई दे रही हैं। उनका लुक इस शो में हर बार चर्चा का विषय बन जाता है। मुनमुन दत्ता अपनी अदाओं से हर किसी का दिल जीत लेती है।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More