नई दिल्ली। भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 186.30 करोड़ (1,86,30,62,546) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 2,26,50,313 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है। 12-14 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च,2022 को प्रारंभ हुआ था। अब तक 2.38 करोड़ (2,38,56,478) से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई है। समान रुप से 18-59 आयु वर्ग के लिये प्रीकॉशन खुराक 10 अप्रैल,2022 को प्रारंभ की गई। अब तक 86,341 प्रीकॉशन खुराक लगाई गई हैं।
लगातार गिरावट दर्ज करते हुए भारत में सक्रिय मामले आज कम होकर 11,191 रह गए। सक्रिय मामले कुल मामलों के 0.03 प्रतिशत हैं। नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.76 प्रतिशत है।पिछले 24 घंटों में 810 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 4,25,07,038 हो गई है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 949 नए मामले सामने आएं। 24 घंटों में कुल 3,67,213 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 83.11 करोड़ से अधिक (83,11,77,370) जांच की गई हैं।
साप्ताहिक और दैनिक पुष्टि वाले मामलों की दर में भी लगातार गिरावट दर्ज की गई है। देश में साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 0.25 प्रतिशत है और दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर भी 0.26 प्रतिशत है।